Top
Begin typing your search above and press return to search.

ला लीगा: रियल मैड्रिड की दमदार जीत, वालेंसिया 2-0 से पराजित

रियल मैड्रिड ने वालेंसिया पर 2-0 से जीत के साथ ही ला लीगा खिताब की दौड़ में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। इस जीत के साथ ही रियल मैड्रिड शीर्ष पर मौजूद एफसी बार्सिलोना से सिर्फ एक अंक पीछे रह गया है

ला लीगा: रियल मैड्रिड की दमदार जीत, वालेंसिया 2-0 से पराजित
X

बार्सिलोना से सिर्फ एक अंक पीछे, रियल मैड्रिड ने खिताबी दौड़ में बढ़ाया दबाव

  • कैरेरास और एमबाप्पे के गोल से रियल मैड्रिड की जीत पक्की
  • वालेंसिया को हराकर रियल मैड्रिड ने खिताबी रेस में बनाई पकड़

मैड्रिड। रियल मैड्रिड ने वालेंसिया पर 2-0 से जीत के साथ ही ला लीगा खिताब की दौड़ में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। इस जीत के साथ ही रियल मैड्रिड शीर्ष पर मौजूद एफसी बार्सिलोना से सिर्फ एक अंक पीछे रह गया है।

मैच के पहले हाफ में वालेंसिया ने रियल मैड्रिड पर दबाव बनाए रखा, लेकिन ब्रेक के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल गई। 65वें मिनट में लेफ्ट बैक अल्वारो कैरेरास ने व्यक्तिगत कौशल का शानदार नमूना पेश करते हुए दो कमजोर डिफेंसिव चुनौतियों को पार कर गोल दागा। इंजरी टाइम में काइलियन एमबाप्पे ने गोल कर जीत पर मुहर लगा दी।

हार के बाद वालेंसिया के लिए हालात और मुश्किल हो गए हैं। टीम रेलीगेशन जोन के करीब पहुंच गई है और हाल ही में कोपा डेल रे से भी बाहर हो चुकी है।

उधर, रियल बेटिस ने मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराकर कोपा डेल रे क्वार्टर फाइनल में मिली 5-0 की करारी हार का बदला ले लिया। मैच का एकमात्र गोल 29वें मिनट में एंटनी ने किया। बेटिस ने इसके बाद मजबूत डिफेंस का सहारा लिया और किस्मत भी उसके साथ रही, जब दूसरे हाफ में एटलेटिको का एक संभावित बराबरी का गोल ऑफसाइड करार दिया गया।

एक अन्य मुकाबले में एथलेटिक क्लब ने लेवांटे को 4-2 से हराकर जीत की पटरी पर वापसी की। गोर्का गुरुजेटा ने पहले हाफ में दो गोल दागे। लेवांटे की टीम 10 खिलाड़ियों तक सिमट गई थी, जिसका फायदा उठाते हुए एथलेटिक ने बढ़त बनाई। हालांकि मैच के आखिरी मिनटों में खेल काफी रोमांचक हो गया, लेकिन रॉबर्ट नवारो के एक्स्ट्रा टाइम गोल ने जीत पक्की कर दी।

सेविला ने गिरोना के खिलाफ घरेलू मैदान पर 1-1 से ड्रॉ खेला। काइक सालास के अंतिम क्षणों में किए गए गोल और गोलकीपर ओडिसीस व्लाचोडिमोस की स्टॉपेज टाइम पेनल्टी सेव ने सेविला को हार से बचाया। वहीं गेटाफे ने अलावेस को 2-0 से हराकर नौ मैचों से चली आ रही हार की श्रृंखला का अंत किया।

ला लीगा में इन नतीजों के साथ खिताबी दौड़ और रेलीगेशन की जंग दोनों ही और रोमांचक हो गई हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it