Top
Begin typing your search above and press return to search.

पेइचिंग में द्वितीय विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स का उद्घाटन

पेइचिंग नगर जन सरकार, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी), विश्व रोबोट सहयोग संगठन और एशिया-प्रशांत रोबोट विश्व कप अंतर्राष्ट्रीय परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित द्वितीय विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 अगस्त की शाम चीन की राजधानी पेइचिंग के राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग ओवल में हुआ, जिसे "आइस रिबन" के नाम से भी जाना जाता है

पेइचिंग में द्वितीय विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स का उद्घाटन
X

बीजिंग। पेइचिंग नगर जन सरकार, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी), विश्व रोबोट सहयोग संगठन और एशिया-प्रशांत रोबोट विश्व कप अंतर्राष्ट्रीय परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित द्वितीय विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 अगस्त की शाम चीन की राजधानी पेइचिंग के राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग ओवल में हुआ, जिसे "आइस रिबन" के नाम से भी जाना जाता है। अगले पांच दिनों तक छह महाद्वीपों के 16 देशों की 666 टीमें और 2,056 रोबोट 51 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

'भविष्य की ओर बुद्धिमान प्रतिस्पर्धा' विषय पर आधारित उद्घाटन समारोह का आयोजन और संचालन चाइना मीडिया ग्रुप ने किया। 'विचार, कला और प्रौद्योगिकी' के मेल की अभिनव अवधारणा के तहत 1,000 से अधिक ह्यूमनॉइड रोबोटों ने मानवाकार रोबोटिक्स के क्षेत्र में दुनिया की अत्याधुनिक उपलब्धियों को प्रदर्शित किया। इस दौरान रोबोटों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को खासा आकर्षित किया।

समारोह में सबसे पहले 100 मीटर दौड़ और ऊंची कूद की प्रतियोगिताओं का प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा। पिछले वर्ष आयोजित पहले विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स की तुलना में इस बार दौड़ और ऊंची कूद में रोबोटों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। दोनों स्पर्धाओं में रोबोटों ने गति और ऊंचाई के मामले में मनुष्य की सीमाओं को पीछे छोड़ दिया।

इसके अलावा, उद्घाटन समारोह की प्रस्तावना के दौरान 36 ह्यूमनॉइड रोबोटों ने अपनी मानव जैसी पांच उंगलियों का इस्तेमाल करते हुए पवन वाद्य यंत्र, पियानो और मारिम्बा जैसे वाद्य यंत्र कुशलता से बजाए। उन्होंने लाइव कलाकारों के साथ मिलकर सुंदर धुनें पेश कीं। वहीं, 80 T2 ह्यूमनॉइड रोबोटों ने स्वायत्त रूप से अपनी संरचना बदलते हुए विश्व रोबोट गेम्स का प्रतीक चिन्ह बनाया। इसके बाद उन्होंने खुद को टेनिस गेंद, फुटबॉल और पिंग-पोंग गेंदों के आकार में बदलकर सटीक झुंड नियंत्रण तकनीक का प्रदर्शन किया।

बता दें कि ये खेल पांच दिनों तक चले और इनमें प्रतिस्पर्धी तथा परिदृश्य आधारित प्रतियोगिताओं समेत 51 स्पर्धाएं शामिल थीं। आयोजन में चीन, अमेरिका, जर्मनी, जापान और ब्राजील समेत 16 देशों की 666 टीमों और 2,056 रोबोटों ने हिस्सा लिया। पिछले खेलों की तुलना में इस बार टीमों की संख्या में 138 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि रोबोटों की संख्या चार गुना हो गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it