Top
Begin typing your search above and press return to search.

गुजरात टाइटंस ने बनाया आईपीएल इतिहास में अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर

गुजरात टाइटंस (जीटी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अपना चौथा सर्वोच्च स्कोर बनाया है। इस टीम ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए

गुजरात टाइटंस ने बनाया आईपीएल इतिहास में अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर
X

जयपुर। गुजरात टाइटंस (जीटी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अपना चौथा सर्वोच्च स्कोर बनाया है। इस टीम ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। यह पहली पारी के आधार पर जीटी का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।

पहली पारी के आधार पर गुजरात टाइटंस का सबसे बड़ा स्कोर साल 2023 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ बना था। इस टीम ने अहमदाबाद में खेले गए उस मुकाबले में 3 विकेट खोकर 233 रन जुटाए थे। आईपीएल 2024 में जीटी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध 231/3 का स्कोर खड़ा किया था।

यह टीम आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के विरुद्ध 232/5 का स्कोर बना चुकी है, लेकिन ऐसा उसने दूसरी पारी में किया था। उस मुकाबले में जीटी 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 रन से मुकाबला गंवा बैठी थी।

गुजरात टाइटंस ने शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के शुरुआती 6 ओवरों में 82 रन बना लिए थे। इस दौरान टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया। इसके बाद 7-15 ओवरों के बीच गुजरात टाइटंस ने 2 विकेट खोकर 84 रन अपने खाते में जोड़े। इस टीम ने अंतिम 4 ओवरों में 63 रन जुटाए। इस दौरान जीटी के 2 विकेट भी गिरे।

जयपुर में जारी इस मुकाबले में साईं सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने जीटी को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 65 गेंदों में 118 रन जोड़े। सुदर्शन 36 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद कप्तान गिल ने जोस बटलर के साथ 32 रन और वॉशिंगटन सुंदर के साथ 35 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। बटलर टीम के खाते में सिर्फ 13 रन जोड़ सके, जबकि गिल ने 44 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 84 रन की पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर 20 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 37 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से ब्रजेश शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि यश राज पुंजा और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it