Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार जीत, एलिमिनेटर में जगह पक्की

दिल्ली कैपिटल्स ने बीसीए स्टेडियम में खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 20वें मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया

दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार जीत, एलिमिनेटर में जगह पक्की
X

यूपी वॉरियर्स 122 पर ढेर, कैपिटल्स ने 5 विकेट से हराया

  • लौरा वोल्वार्ड्ट और शेफाली वर्मा की साझेदारी ने पलटा मैच
  • जेमिमा रोड्रिग्स की नाबाद पारी से दिल्ली प्लेऑफ में पहुंची
  • गुजरात जायंट्स से भिड़ेगी दिल्ली, आरसीबी से खिताबी जंग की राह खुली

वडोदरा। दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को बीसीए स्टेडियम में खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 20वें मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ कैपिटल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में जगह बना ली है, जहां 3 फरवरी को उसका सामना गुजरात जायंट्स से होगा। इस मुकाबले की विजेता टीम 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से खिताब के लिए भिड़ेगी।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूपी वॉरियर्स ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट गंवाकर महज 122 रन बनाए। इस टीम ने पहली ही गेंद पर कप्तान मैग लेनिंग (0) का विकेट गंवा दिया था। यहां से दीप्ति शर्मा ने चार्ली नॉट के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही टीम बिखर गई।

चार्ली 12 गेंदों में 2 चौकों के साथ 12 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि दीप्ति ने 19 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 24 रन बनाए। इनके अलावा, सिमरन शेख ने 22 रन और शिखा पांडे ने नाबाद 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से मैरिजेन कैप ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि चिनेल हेनरी और श्री चरणी को 2-2 विकेट हाथ लगे।

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने 11 के स्कोर पर लिजेली ली (10) का विकेट गंवा दिया था। यहां से लौरा वोल्वार्ड्ट ने शेफाली वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 गेंदों में 73 रन जुटाते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया।

वोल्वार्ड्ट 36 गेंदों में 7 चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि शेफाली ने 33 गेंदों में 2 चौकों के साथ 29 रन बनाए।

कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं। उन्होंने 18 गेंदों में 5 चौकों के साथ 34 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया। वॉरियर्स की तरफ से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि शिखा पांडे, डिएंड्रा डॉटिन और सोफी एक्लेस्टोन ने 1-1 विकेट निकाला।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it