Top
Begin typing your search above and press return to search.

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेशी टीम में बदलाव, मोमिनुल हक की जगह अमित हसन शामिल

दाएं हाथ के बल्लेबाज अमित हसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। हसन ने मोमिनुल हक की जगह ली है, जिन्हें अनिवार्य कनकशन (सिर की चोट से जुड़े नियम) के तहत टीम से बाहर कर दिया गया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेशी टीम में बदलाव, मोमिनुल हक की जगह अमित हसन शामिल
X

ढाका। दाएं हाथ के बल्लेबाज अमित हसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। हसन ने मोमिनुल हक की जगह ली है, जिन्हें अनिवार्य कनकशन (सिर की चोट से जुड़े नियम) के तहत टीम से बाहर कर दिया गया है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को इस बदलाव की घोषणा की। दूसरा टेस्ट सिलहट में खेला जाना है। मोमिनुल को 'कनकशन' का पता चलने के बाद खेल से दूर रहने के लिए अनिवार्य सात दिनों की अवधि पूरी करनी होगी।

बीसीबी ने प्रेस रिलीज में कहा कि जिस खिलाड़ी को 'कनकशन' हुआ हो, उसे मैदान पर वापसी करने से पहले कम से कम सात कैलेंडर दिनों तक खेल से दूर रहना अनिवार्य है।

बीसीबी ने कहा, "दाएं हाथ के बल्लेबाज अमित हसन ने मोमिनुल हक की जगह ली है। मोमिनुल 'कनकशन' नियम के कारण दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इस नियम के अनुसार, 'कनकशन' का शिकार होने वाले खिलाड़ी को मैदान पर लौटने से पहले कम से कम सात दिनों तक खेल से दूर रहना होता है।"

टीम की कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो संभालेंगे, जबकि मेहदी हसन मिराज को उप-कप्तान होंगे। अन्य सदस्यों में शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, तौहीद हिरदॉय, लिटन दास, जाकेर अली अनिक, नईम हसन, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, शोरिफुल इस्लाम, मुशफिकुर रहीम, तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन चौधरी शामिल हैं।

सीरीज के पहले मैच में आठ विकेट से हारने के बाद, बांग्लादेश दूसरे टेस्ट में वापसी की कोशिश करेगा। सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला 5 नवंबर से सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेशी टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, तौहीद हिरदॉय, लिटन दास, जाकेर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), नईम हसन, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, शोरिफुल इस्लाम, मुशफिकुर रहीम, तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन चौधरी, अमित हसन।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it