Top
Begin typing your search above and press return to search.

एशियन गेम्स: साउथ कोरिया के हॉकी मैच में बजा उत्तर कोरिया का राष्ट्रगान, आयोजन समिति को मांगनी पड़ी माफी

आइची-नागोया एशियन गेम्स की आयोजन समिति ने साउथ कोरिया के हॉकी मैच के दौरान गलती से उत्तर कोरिया का राष्ट्रगान बजाए जाने के लिए माफी मांगी है। साउथ कोरिया की खेल संचालन संस्था ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एशियन गेम्स: साउथ कोरिया के हॉकी मैच में बजा उत्तर कोरिया का राष्ट्रगान, आयोजन समिति को मांगनी पड़ी माफी
X

नागोया (जापान)। आइची-नागोया एशियन गेम्स की आयोजन समिति ने साउथ कोरिया के हॉकी मैच के दौरान गलती से उत्तर कोरिया का राष्ट्रगान बजाए जाने के लिए माफी मांगी है। साउथ कोरिया की खेल संचालन संस्था ने शनिवार को यह जानकारी दी।

'योनहाप' की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को जापान के गिफू प्रिफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पुरुषों के 'पूल-ए' मैच से पहले, साउथ कोरिया के राष्ट्रगान के बजाय उत्तर कोरिया का राष्ट्रगान बजाया गया। इसके बाद मैच के आयोजकों ने बांग्लादेश का राष्ट्रगान बजाया और फिर साउथ कोरिया का राष्ट्रगान बजाया।

इस घटना के तुरंत बाद, कोरियाई खेल और ओलंपिक समिति (केएसओसी) ने राष्ट्रगान की इस गड़बड़ी को लेकर आयोजन समिति के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई और आधिकारिक माफी तथा भविष्य में ऐसी घटना न होने की गारंटी की मांग की।

केएसओसी ने एक बयान में कहा, "उसी दिन रात करीब 9 बजे, एशियन गेम्स आयोजन समिति के दो अधिकारी साउथ कोरियाई टीम के कार्यालय आए और राष्ट्रगान बजाने में हुई गलती के लिए आधिकारिक तौर पर माफी मांगी।"

केएसओसी के अध्यक्ष र्यू सेउंग-मिन ने कहा कि केएसओसी यह सुनिश्चित करने के प्रयास जारी रखेगा कि दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी खेलों से असंबंधित मुद्दों से ध्यान भटके बिना पूरी तरह से अपनी प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

र्यू ने कहा, "किसी अंतरराष्ट्रीय मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में हमारे देश के प्रतीक, राष्ट्रगान को गलत तरीके से बजाया जाना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। हम इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। हम मांग करते रहेंगे कि आयोजन समिति इस घटना के कारण की गहन जांच करे और इसे दोबारा होने से रोकने के लिए उपाय करे।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it