Top
Begin typing your search above and press return to search.

भारत का यादगार प्रदर्शन, 114 मेडल के साथ एशियन पैरा गेम्स 2026 में बनाया नया कीर्तिमान

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रचा। भारत ने एशियन पैरा गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदकों का नया रिकॉर्ड कायम किया है।

भारत का यादगार प्रदर्शन, 114 मेडल के साथ एशियन पैरा गेम्स 2026 में बनाया नया कीर्तिमान
X

नई दिल्ली। एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शुक्रवार को इतिहास रचा। भारत ने एशियन पैरा गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदकों का नया रिकॉर्ड कायम किया है।

भारत के कुल मेडलों की संख्या 114 पहुंच गई है। यह एशियन पैरा गेम्स के इतिहास में भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। भारत ने 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। गोल्ड मेडल के लिहाज से भी यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। एशियन पैरा गेम्स 2023 में भारत ने कुल 111 मेडल जीते थे, जिसमें 29 गोल्ड शामिल थे। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों ने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। शुक्रवार को भारत ने कुल 9 गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने 168 खिलाड़ियों का दल भेजा था, जो पिछले गेम्स के मुकाबले लगभग आधा था। हालांकि, खिलाड़ियों ने दमदार करते हुए देश का नाम रोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेडल टैली में फिलहाल भारत अभी चौथे नंबर पर काबिज है। एशियन पैरा गेम्स 2023 में भारत ने टूर्नामेंट का अंत मेडल टैली में पांचवें स्थान पर रहते हुए किया था। जापान की धरती पर पैरा खिलाड़ियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन में एथलेटिक्स का रोल सबसे अहम रहा। एथलेटिक्स से भारत की झोली में सबसे ज्यादा 65 मेडल आए। यह पिछले एशियन गेम्स के मुकाबले 12 ज्यादा हैं।

शुक्रवार को जैवलिन थ्रो में सुमित अंतिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। वहीं, महेंद्र गुर्जर ने सिल्वर और संदीप सरगर ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस तरह जैवलिन थ्रो के पोडियम पर भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। भारतीय पैरा बैडमिंटन जोड़ी थुलसिमथी मुरुगेसन और मानसी जोशी ने महिला डबल्स में शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीता। थुलसिमथी ने नितेश संग मिलकर मिक्स्ड डबल्स में भी सिल्वर अपने नाम किया। मोना अग्रवाल ने शूटिंग में एशियन पैरा गेम्स 2026 का दूसरा गोल्ड मेडल जीता। वहीं, बैडमिंटन, आर्चरी में भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it