Top
Begin typing your search above and press return to search.

दूसरा टी20: शेफाली का तूफानी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ 'विमेन इन ब्लू' ने 3 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का अंतिम मुकाबला 20 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाना है।

दूसरा टी20: शेफाली का तूफानी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त
X

रायुपर। भारत ने रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ 'विमेन इन ब्लू' ने 3 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का अंतिम मुकाबला 20 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाना है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने महज 3.4 ओवर में पहला विकेट गंवाया। केलिस नधलोवु और बिलव्ड बिजा की जोड़ी टीम के खाते में सिर्फ 10 रन जुटा सकी। नंदनी शर्मा ने नधलोवु (0) को बोल्ड किया।

इसके बाद बिजा ने चिपो मुगेरी-तिरिपानो के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 गेंदों में 10 रन जुटाए। बिजा 13 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद मेहमान टीम ने शार्न मेयर्स (9) के रूप में अपना तीसरा विकेट भी गंवा दिया।

जिम्बाब्वे 8.1 ओवरों में 30 रन तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने कप्तान जोसेफिन नकोमो के साथ चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों में 45 रन की साझेदारी करते हुए मेहमान खेमे को संभालने की कोशिश की, लेकिन 15वें ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर निकी प्रसाद ने तिरिपानो (34) और न्याशा ग्वानजुरा (0) का विकेट लेकर जिम्बाब्वे को संकट में डाल दिया।

इसके बाद जोसेफिन नकोमो (नाबाद 27) ने मोडेस्टर मुपाचिक्वा के साथ छठे विकेट के लिए 20 गेंदों में 19 रन जुटाए। भारत की तरफ से निकी प्रसाद ने 2 ओवरों में 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी को 1-1 सफलता हाथ लगी।

इसके जवाब में भारत ने 8.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। शेफाली वर्मा ने कप्तान स्मृति मंधाना के साथ 47 गेंदों में 96 रन जुटाकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। शेफाली 25 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 6 चौके शामिल रहे।

इसके बाद कप्तान मंधाना ने अनुष्का शर्मा (नाबाद 1) के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। मंधाना 25 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 47 रन बनाकर नाबाद रहीं। जिम्बाब्वे की ओर से एकमात्र सफलता बिलव्ड बिजा के हाथ लगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it