Top
Begin typing your search above and press return to search.

वर्ष 2025 तक 22 लाख करोड़ खेलों पर खर्च : चीन

चीन दुनिया में खेलों की महाशक्ति के रूप में जाना जाता है अौर भविष्य में भी अपने इस दबदबे को बरकरार रखने के लिये वह वर्ष 2025 तक खेलों में करीब 22 लाख करोड़ रूपये का भारी निवेश करेगा

वर्ष 2025 तक 22 लाख करोड़ खेलों पर खर्च : चीन
X

बीजिंग। दुनिया की तेज़ी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था और सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन दुनिया में खेलों की महाशक्ति के रूप में जाना जाता है अौर भविष्य में भी अपने इस दबदबे को बरकरार रखने के लिये वह वर्ष 2025 तक खेलों में करीब 22 लाख करोड़ रूपये का भारी निवेश करेगा।
दिलचस्प बात है कि चीन का पड़ोसी और दूसरा सबसे तेज़ी से उभरते देश भारत का वर्ष 2018-19 का वार्षिक वित्तीय बजट ही इससे कुछ अधिक करीब 330 अरब डॉलर है जबकि चीन ने सात वर्षाें के अंतराल में वर्ष 2025 तक अपने खेल क्षेत्र में ही 290 अरब डॉलर (करीब 22 लाख करोड़) रूपये के निवेश की घोषणा की है।

खेलों को किसी देश के आर्थिक विकास का पूरक माना जाता है, ऐसे में चीन ने आम निवासियों के लिये भी विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करने की योजना के तहत यह फैसला किया है। चीन की इस योजना के तहत जारी दिशानिर्देशों में चीन 100 लोकप्रिय प्रतिस्पर्धाओं और 2025 तक अपने स्थानीय खेलों को आयोजित करेगा।

चीन इसके अलावा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खेलों के विकास के लिये भी निवेश करेगा जिसे बीजिंग 2022 के शीतकालीन अोलंपिक खेलों से पहले महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चीन इसके अलावा खेलों से जुड़े उद्यमों को भी प्रोत्साहित करेगा। इसके लिये सरकार ने विभिन्न विभागों को दिशा निर्देश जारी किये हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it