Top
Begin typing your search above and press return to search.

रांची के लिए तमिलनाडु से 1,136 यात्रियों को लेकर निकली विशेष ट्रेन

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के काटपाडी से 1,136 यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन झारखंड के रांची के लिए रवाना हुई है।

रांची के लिए तमिलनाडु से 1,136 यात्रियों को लेकर निकली विशेष ट्रेन
X

चेन्नई | तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के काटपाडी से 1,136 यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन झारखंड के रांची के लिए रवाना हुई है। गुरुवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

40 दिन पहले लॉकडाउन लागू होने के बाद यह पहली ट्रेन थी जो तमिलनाडु से रवाना हुई।

जो मरीज और उनके परिचारक वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आए थे उन्हें वेल्लोर जिला प्रशासन ने 16 बसों में काटपाडी रेलवे जंक्शन पर लाया गया था। यहां ट्रेनों को जाने से रोक दिया गया था।

अधिकारियों के अनुसार, प्रवासी कामगारों की तरह अन्य लोगों की स्टेशनों पर भीड़ को रोकने के लिए ट्रेन का संचालन रोक दिया गया था।

तमिलनाडु और झारखंड की सरकारों ने अटके हुए लोगों को उनके घरों तक पहुंचने में मदद करने के लिए ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

बता दें कि इसके लिए राज्य सरकार ने प्रत्येक टिकट के 695 रुपये की कीमत का भुगतान किया है। यात्रियों को वेल्लोर जिला प्रशासन द्वारा भोजन के पैकेट, पानी की बोतलें भी दी गईं।

अधिकारी के अनुसार, यात्रियों के लिए खाना आईआरसीटीसी द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

यद्यपि प्रत्येक कोच में 108 यात्रियों को ले जाने की क्षमता थी, लेकिन सुरक्षित सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रत्येक कोच में केवल 54 यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति दी गई थी।

ट्रेन को सैनिटाइज करने के बाद चेन्नई से लाया गया था। लेकिन फिर भी कटपडी में ट्रेन को फिर से साफ किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it