Top
Begin typing your search above and press return to search.

छग में भी शिक्षा और स्वास्थ्य में विशेष ध्यान दिया जाएगा

 आम आदमी पार्टी के बलौदाबाजार विधानसभा प्रत्याशी मनहरणलाल वर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन चौक में लोगों से सीधी बात कार्यक्रम किया

छग में भी शिक्षा और स्वास्थ्य में विशेष ध्यान दिया जाएगा
X

तिल्दा - नेवरा। आम आदमी पार्टी के बलौदाबाजार विधानसभा प्रत्याशी मनहरणलाल वर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन चौक में लोगों से सीधी बात कार्यक्रम किया। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल का संदेश लोगों को सुनाया गया। संदेश में केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में ईमानदार सरकार बनाने की अपील लोगों से की है तथा दिल्ली आप सरकार के कार्यों का ब्यौरा दिया है।

कार्यकर्ताओं ने आस पास के दुकानों और राहगीरों को उम्मीदवार का परिचय पत्र वितरित किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में झाड़ू को वोट देकर ईमानदार सरकार बनाने की अपील की। विधायक प्रत्याशी मनहरणलाल वर्मा ने कहा कि दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी शिक्षा और स्वास्थ्य में विशेष ध्यान दिया जायेगा।

संयोजक कमल महान ने कहा कि आप सरकार बनने पर किसानों को धान की कीमत 26 सौ रू प्रति क्विंटल तथा हर युवा को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। कार्यक्रम में भरतसिंह चौहान,हरिशंकर वर्मा,दिलीप फेकर,भागीरथी जयसवाल,तिजराम टंडन,अशोक वर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it