Top
Begin typing your search above and press return to search.

नयी राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति में टेलीकॉम टॉवरों पर विशेष ध्यान: मनोज सिन्हा

 संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि नयी राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति 2018 में टेलीकॉम टावरों को फाइबरीकरण किये जाने पर विशेष ध्यान दिया गया

नयी राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति में टेलीकॉम टॉवरों पर विशेष ध्यान: मनोज सिन्हा
X

नयी दिल्ली। संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि नयी राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति 2018 में टेलीकॉम टावरों को फाइबरीकरण किये जाने पर विशेष ध्यान दिया गया है जिससे एफटीटीएच, आईबीएस और डीएएस जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया जा सकेगा।

सिन्हा ने कल रात यहां टावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर एसोसियेशन (टीएआईपीए) की तीसरी वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि नयी नीति इस उद्योग को सफल बनाने में मददगार होगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के पूरे देश में क्रियान्वयन से टेलीकॉम उद्योग को तीव्र गति मिलेगी क्योंकि यह उद्योग हर व्यक्ति के जीवन में स्मार्ट होम, स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन और स्मार्ट कचरा प्रबंधन आदि के लिए बहुत महत्वपूर्ण हाे जायेगा।

मंत्री ने कहा कि टावर उद्योग ने टेलीकॉम ग्राहकों की संख्या बढ़ाने में महत्ती भूमिका निभायी है और इस दौरान टावर की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। वर्ष 2006 में देश में एक लाख टॉवर थे जो अभी बढ़कर 4.71 लाख हो गये हैं। इन टावरों पर 18 लाख बीटीएस लगाये गये हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय टॉवर उद्योग ने अनूठा इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरिंग मॉडल को अपनाया है जिससे कनेक्टिविटी बढने के साथ ही सेवाओं को त्वरित गति से शुरू करने और ऊर्जा दक्षता के अलावा पूंजी निवेश को कम करने में भी मदद मिली है। यह रेडी टू गो सॉल्यूशन है जिसका अब चीन सहित पूरी दुनिया अनुसरण कर रही है। उन्होंने कहा कि हार्वर्ड बिजनेस स्कूल ने इस पर अध्ययन भी किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it