Top
Begin typing your search above and press return to search.

स्पेनिश लीग : एस्पेनॉल ने लास पाल्मास को 4-3 से हराया

एस्पेनॉल ने स्पेनिश लीग के 27वें दौर में खेले गए रोमांचक मुकाबले में लास पाल्मास को 4-3 से मात दी।

स्पेनिश लीग : एस्पेनॉल ने लास पाल्मास को 4-3 से हराया
X

बार्सिलोना। एस्पेनॉल ने स्पेनिश लीग के 27वें दौर में खेले गए रोमांचक मुकाबले में लास पाल्मास को 4-3 से मात दी। आरसीडीई स्टेडियम में शुक्रवार देर रात खेले गए इस मैच में डेविज लोपेज ने मुकाबले की शुरुआत के पहले मिनट में ही गोल दागकर एस्पेनाल का खाता खोला।

इसके बाद 31वें मिनट में मॉरिसियो लेमोस ने लास पाल्मास के लिए गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर किया ही था कि 46वें मिनट में जेराड4 मोरेनो ने गोल कर एक बार फिर एस्पेनॉल को 2-1 से बढ़त दिलाई।

मुकाबले के दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा रोमांचक रही। लेमोस ने एक बार फिर 49वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इस गोल की प्रतिक्रिया में पाब्लो पेट्टी ने 53वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल दागकर एस्पेनॉल को बढ़त दी।

74वें मिनट में जे. एम. जुराडो ने क्लब के खाते में चौथा गोल दागा। इसके बाद एम.ई. ग्रासिया ने 84वें मिनट में लास पाल्मास के लिए तीसरा गोल किया, लेकिन जीत के लिए यह पर्याप्त नहीं था। एस्पेनाल ने इस गोल के बाद लास पाल्मास को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया और मैच में 4-3 से जीत हासिल की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it