Top
Begin typing your search above and press return to search.

सपा नेता की निर्माणाधीन इमारत गिरी, 5 की मौत

कानपुर ! उत्तर प्रदेश के कानपुर के जाजमऊ इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन इमारत गिकर गई। मलबे में 50 से ज्यादा मजदूर दब गए।

सपा नेता की निर्माणाधीन इमारत गिरी, 5 की मौत
X

कानपुर ! उत्तर प्रदेश के कानपुर के जाजमऊ इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन इमारत गिकर गई। मलबे में 50 से ज्यादा मजदूर दब गए। अभी तक पांच मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। राहत एवं बचाव कार्य में सेना की दो कंपनियों को लगाया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष महताब आलम की टेनरी का निर्माण हो रहा था। इमारत अचानक धमाके के साथ गिर गई। इस कारण आसपास के मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रशासन ने अब तक पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी मरने वालों की संख्या 20 बता रहे हैं। घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी आकाश कुलहरि ने कहा कि बिल्िंडग में निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान दुर्घटना हुई है। पुलिस की सभी टीमों को राहत कार्य में लगा दिया गया है।

कानपुर के जिलाधिकारी ने 5 मजदूरों के मरने की पुष्टि की है। राहत कार्य में सेना की टीमें लगी हुई हैं। उन्होंने पूरे इलाके को सील करवा दिया है।

हादसे के समय करीब 100 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के तमाम आला अफसर मौके पर पहुंचे। राहत कार्य शुरू हो गया, स्थानीय लोग भी अपने स्तर से राहत कार्य चला रहे हैं। मौके पर राहत कार्य के लिए आठ जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। चार गैस कटर का उपयोग किया जा रहा है।

घायलों में अब तक 10 लोग ही निकाले जा चुके हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर के जिलाधिकारी ने अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it