Top
Begin typing your search above and press return to search.

मध्यप्रदेश की जनता से समाजवादी पार्टी की अपील

उत्तरप्रदेश की पूर्व सरकार के समय विकास कार्य होने का दावा करते हुए यादव ने मध्यप्रदेश की जनता से अपील की है कि सपा प्रत्याशियों को वोट देकर पार्टी की सरकार बनाई जाए

मध्यप्रदेश की जनता से समाजवादी पार्टी की अपील
X

भोपाल। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने मध्यप्रदेश के नागरिकों को उत्तरप्रदेश में उनकी सरकार के समय चलाई गई योजनाओं की जानकारी देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील की है।

समाजवादी पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने सोशल मीडिया पर यादव के हवाले से लिखी गई ये अपील वायरल की है।

यादव ने कहा है कि उत्तरप्रदेश में उनके नेतृत्व वाली सरकार ने 18 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को निशुल्क लैपटॉप बांटे। ढाई लाख अध्यापकों की नियुक्ति की गई। सपा सरकार ने 302 किलोमीटर लंबा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे बनाया।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि उत्तरप्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी सरकार आई है, धार्मिक नफरत को बढ़ावा मिल रहा है। पत्र में मध्यप्रदेश सरकार पर भी किसानों और महिलाओं पर अत्याचार के आरोप लगाए गए हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार, कुपोषण और भुखमरी होने का भी आरोप लगाया गया है।

सपा अब तक मध्यप्रदेश में 17 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। पिछले दिनों छतरपुर के खजुराहो आए श्री यादव ने कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने वाले लोगों को सपा में शामिल होने का खुला आमंत्रण भी दिया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it