Begin typing your search above and press return to search.
दक्षिण चेन्नई कांग्रेस जिला समिति के अध्यक्ष निलंबित
कांग्रेस ने पार्टी की दक्षिण चेन्नई जिला समिति के अध्यक्ष कराटे त्यागराजन को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी की दक्षिण चेन्नई जिला समिति के अध्यक्ष कराटे त्यागराजन को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि पार्टी के तमिलनाडु प्रदेश समिति अध्यक्ष ने त्यागराजन के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने और अनुशासन तोड़ने के आरोप अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की सिफारिश की थी।
वेणुगाेपाल ने कहा कि इस सिफारिश को पार्टी ने स्वीकार कर लिया है अौर जिला समिति अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
Next Story


