Top
Begin typing your search above and press return to search.

सोनाक्षी ने फिल्म इंडस्ट्री में 09 साल पूरे किये

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म इंडस्ट्री में 09 साल पूरे कर लिये हैं।

सोनाक्षी ने फिल्म इंडस्ट्री में 09 साल पूरे किये
X

मुंबई । बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म इंडस्ट्री में 09 साल पूरे कर लिये हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म ‘दबंग’ से की थी। सोनाक्षी ने

फिल्म इंडस्ट्री में 09 साल पूरे कर लिये हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा , “कल की ही बात लगती है, उन्हें पता ही नहीं चला कि वक्त कैसे बीत गया। उन्हें अभी भी लगता है कि जैसे ये कल की ही बात हो। ”

सोनाक्षी ने अपने सफर को बयां करते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट साझा किया है। उन्होंने लिखा, नौ साल पहले, 10 सितंबर 2010 वह दिन था जिस दिन ‘दबंग’ रिलीज हुई थी, यानी कि यह वह दिन था जब मैंने एक एक्ट्रेस होने और आप सभी का मनोरंजन करने में सक्षम होने के इस खूबसूरत सफर की शुरुआत की थी। ईमानदारी से, मुझे नहीं पता कि वक्त कैसे बीत गया क्योंकि अभी भी यह कल की ही बात लगती है।

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों ‘दबंग’ फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘दबंग 3’ के निर्देशक प्रभु देवा हैं। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं। यह फिल्म हिंदी के अलावा कन्नड़, तेलुगू और तमिल में भी रिलीज होगी।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it