देश के आठ केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से अब तक 5702 मौतें
देश के केंद्र शासित प्रदेशों में भी कोरोना वायरस (कोविड-19) काफी तेजी से पैर पसार रहा है

नयी दिल्ली । देश के केंद्र शासित प्रदेशों में भी कोरोना वायरस (कोविड-19) काफी तेजी से पैर पसार रहा है और ऐसे आठ प्रदेशों में इसके कारण अब तक 5702 मरीजों की मौत हो चुकी है, जो देशभर में इस जानलेवा विषाणु के कारण अब तक हुई कुल मौतों का 8.20 प्रतिशत है।
कोविड-19 ने केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक कहर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बरपाया है। यहां इस महामारी से अब तक 4513 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जम्मू-कश्मीर में 755, पुड्डुचेरी में 280, चंडीगढ़ में 68, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 49, लद्दाख में 35 तथा दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में दो लोगों ने इसके कारण दम तोड़ा है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 86432 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 4024179 हो गया। इस दौरान 70072 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 3107223 हो गयी है तथा 1,089 लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या 69561 हो गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य........................सक्रिय...........स्वस्थ............मौत
अंडमान-निकोबार------345--------2863--------49
आंध्र प्रदेश----------- 102067----370163-----4276
अरुणाचल प्रदेश----- 1488-------3280--------7
असम----------------- 28159----- 92720------345
बिहार----------------- 17032---- 126371----- 701
चंडीगढ़--------------- 2095------ 3105-------- 68
छत्तीसगढ़------------ 20672----- 19625------- 337
दादरा-नगर हवेली
दमन-दीव------------ 285--------- 2180-------- 2
दिल्ली---------------- 18842------ 161865------4513
गोवा----------------- 4896-------- 14747-------220
गुजरात------------- 16184--------- 82273------ 3076
हरियाणा----------- 14053---------- 57171-------759
हिमाचल प्रदेश----- 1815----------- 4965-------- 50
जम्मू-कश्मीर------- 8800----------- 31435------ 755
झारखंड------------ 15549---------- 32043------- 447
कर्नाटक----------- 99120---------- 274196------ 6170
केरल-------------- 21334---------- 60444-------- 326
लद्दाख -------------815-------------- 2085--------- 35
मध्य प्रदेश--------- 15474----------- 53257--------1513
महाराष्ट्र------------ 211325---------- 625773-------25964
मणिपुर------------- 1765--------------4899-------- 35
मेघालय------------- 1252--------------1468-------- 14
मिजोरम------------ 363----------------683---------- 0
नागालैंड------------ 736----------------3361-------- 10
ओडिशा------------- 25816------------ 90331------ 531
पुड्डुचेरी----------- 5210-------------- 10674------- 280
पंजाब--------------- 15731----------- 42543-------- 1739
राजस्थान----------- 14790------------ 71899--------- 1108
सिक्किम------------ 509--------------- 1329---------- 5
तमिलनाडु----------- 51633------------ 392507------- 7687
तेलंगाना------------ 32915-------------- 104603------- 877
त्रिपुरा--------------- 5888---------------- 8483----------136
उत्तराखंड----------- 7188--------------- 15511-------- 312
उत्तर प्रदेश----------- 58595------------ 190818------ 3762
पश्चिम बंगाल---------- 23654------------147553------- 3452
कुल--------------------846395-----------3107223------ 69561


