Begin typing your search above and press return to search.
बक्सर में भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बिहार में बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिररफ्तार कर लिया।

बक्सर । बिहार में बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिररफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि समहुता गांव निवासी भुनेश्वर चौधरी शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने भुनेश्वर चौधरी के घर छापेमारी कर मौके से 58 बोतल विदेशी शराब बरामद की।
सूत्रों ने बताया कि तस्कर भुनेश्वर चौधरी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।
Next Story


