Begin typing your search above and press return to search.
दरभंगा में भारी मात्रा में शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बिहार में दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरूवार को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरूवार को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
हायाघाट थाना के थानाध्यक्ष अमरेंद्र अमर ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर बहपति गांव में होरिल पासवान की फूस की झोपड़ी में मकई के डंठलों के नीचे प्लास्टिक के बोरे में छुपाकर रखा गया 92 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जब्त शराब चंडीगढ़ निर्मित है।
श्री अमर ने बताया कि शराब तस्कर होरिल पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
Next Story


