Begin typing your search above and press return to search.
गौवंश संरक्षण के लिये स्लोगन प्रतियोगिता
मध्यप्रदेश में ''मुख्यमंत्री गौसेवा योजना'’ अंतर्गत 'गौवंश संरक्षण' के महत्व पर पशुपालन विभाग ने स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में ''मुख्यमंत्री गौसेवा योजना'’ अंतर्गत 'गौवंश संरक्षण' के महत्व पर पशुपालन विभाग ने स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की है। इसकी पुरस्कार राशि 10 हजार रूपये है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रविष्टियाँ प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी 2020 नियत की गई है।
इस प्रतियोगिता में नागरिक अधिकतम 20 शब्दों में स्लोगन दे सकते है। प्रविष्टि को उसके लॉग-इन विवरण के आधार पर ही प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा। प्राप्त प्रविष्टियों का उपयोग कर सर्वाधिकार गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के पास सुरक्षित रहेगा। अधिक जानकारी के लिये वेब पोर्टल पर संपर्क किया जा सकता है।
Next Story


