Top
Begin typing your search above and press return to search.

मस्जिदों की अजान से नींद होती है खराब : सोनू निगम

बॉलीवुड के जानेमाने गायक सोनू निगम मस्जिदों की अजान से नींद में पड़ने वाली खलल से इतना नाराज है कि उन्होंने इस पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि किसी को भी दूसरे की नींद खराब करने का हक नहीं है

मस्जिदों की अजान से नींद होती है खराब : सोनू निगम
X

नयी दिल्ली। बॉलीवुड के जानेमाने गायक सोनू निगम मस्जिदों की अजान से नींद में पड़ने वाली खलल से इतना नाराज है कि उन्होंने इस पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि किसी को भी दूसरे की नींद खराब करने का हक नहीं है।

गायक ने आज कई ट्वीट करके मस्जिदों में सुबह होने वाली अजान पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि वह मुस्लिम नहीं हैं लेकिन मस्जिदों में रोजाना प्रात: होने वाली अजान के कारण उनकी नींद खुल जाती है और उन्हें उठना पड़ता है।

निगम ने अपनी ट्वीट में मंदिर और गुरुद्वारों को लेकर भी सवाल उठाये हैं। उनका कहना है कि वह मंदिरों और गुरुद्वारों में भी प्रात: के समय होने वाले कार्यक्रमों के पक्ष में नहीं हैं। निगम ने कहा है कि किसी को भी सुबह-सुबह किसी की नींद खराब करने का कोई अधिकार नहीं है।

ऐसे धार्मिक रीतिरिवाजों को बंद करना चाहिये । निगम के ट्वीट पर आई टिप्पणियों में से एक का जवाब देते हुए कहा , “ जिस वक्त पैगम्बर मोहम्मद ने इस्लाम की स्थापना की थी , उस दौर में बिजली नहीं थी । फिर एडिसन के अविष्कार के बाद हमें इस शोर-गुल की क्या जरूरत है।

वर्तमान में बिजली का प्रयोग करके लाऊडस्पीकर के जरिये इस तरह का शोर क्यों मचाया जा रहा है?” जानेमाने गायक ने ट्वीट में कहा “ ईश्वर सभी पर कृपा करें । मैं मुस्लिम नहीं हूँ और मैं आज सुबह अजान से जागा, देश में कब तक धार्मिक रीतियों को इस तरह जबरदस्ती ढोना होगा ।

” उन्होंने कहा “ मुझे नहीं लगता कि कोई मंदिर या गुरुद्वारा बिजली का इस्तेमाल ऐसे लोगों को उठाने के लिए करते है जो धर्म का पालन नहीं करते तो फिर ऐसा क्यों? ” आखिरी ट्वीट में गायक ने इसे गुंडागर्दी करार देते हुए लिखा “गुंडागर्दी है बस


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it