Begin typing your search above and press return to search.
मंदसौर में भारी बारिश के चलते छह कच्चे मकान गिरे
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सुवासरा में आज भारी बारिश के चलते छह कच्चे मकान गिरे

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सुवासरा में आज भारी बारिश के चलते छह कच्चे मकान गिरे।
घटनास्थल पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि अभय जैन ने कहा कि स्थानीय बागरी मोहल्ला स्थित रहवासियों के लगभग छह मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जमींदोज हो चुके हैं।
वहीं सुवासरा तहसीलदार सुनील डाबर के मुताबिक प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ठहराकर उनके भोजन की व्यवस्था की गई है। पटवारी को घटनास्थल पर भेजकर पंचनामा बनवाया गया है।
Next Story


