Top
Begin typing your search above and press return to search.

उप्र में पुलिस ने किए छह इनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले 24 घंटे में विभिन्न जिलों से छह इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया हैै। गिरफ्तार बदमाशों में से पांच को जेल भेज दिया गया जबकि एक घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है

उप्र में पुलिस ने किए छह इनामी बदमाश गिरफ्तार
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले 24 घंटे में विभिन्न जिलों से छह इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया हैै। गिरफ्तार बदमाशों में से पांच को जेल भेज दिया गया जबकि एक घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि बागपत कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पावला चमरावल पर घेराबंदी कर 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी जावेद को गिरफ्तार किया गया। यह बदमाश पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रतापगढ़ पुलिस ने अंतू क्षेत्र से बण्डाडीह पुलिया के पास से बुधवार रात घेराबंदी कर 25 हजार के अपराधी गौरव पाण्डेय उर्फ मोनू पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से लूट के 2300 रुपये की नगदी एक तमंचा,कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुयी। यह काफी दिन से फरार चल रहा था । इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
प्रवक्ता ने बताया कि बदायूं जिला पुलिस ने भी गुरुवार को मूसाझाग इलाके से सूचना के आधार पर दातागंज रोड के पास से इस हजार रुपये के इनामी अपराधी शाहजहांपुर निवासी श्रीपाल उर्फ पालू कश्यप को गिरफ्तार किया। यह बदमाश काफी समय से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 10,000 का पुरस्कार घोषित था।
उन्होंने बताया कि लखीमपुर-खीरी पुलिस ने धौरहरा क्षेत्र से सूचना के आधार पर ढकेरवा रोड़ स्थित नैनापुर मोड़ से दस हजार रुपये के इनामी अपराधी विवेक कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। यह बदमाश गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम घोषित था।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा गोण्डा पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित मनकापुर बस स्टैंड के पास से घेराबंदी कर 15 हजार के इनामी तस्कर दीपक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। यह तस्कर आठ माह से फरार चल रहा था ।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात मऊ के सरायलखंसी थाने और क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान वनदेवी के पास से मोटर साइकिल सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया । बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग में शार्प शूटर अजय भारती घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। मौके से उसका साथी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 01 पिस्टल देशी ,कुछ कारतूस और मोटर साइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार घायल बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध विभिन्न थानों में लूट, चोरी, आम्र्स एक्ट आदि के लगभग 12 अभियोग पंजीकृत हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it