Begin typing your search above and press return to search.
कैमरून में आत्मघाती हमले में छह की मौत
कैमरून के सुदूर उत्तर क्षेत्र जेलेवेद में आत्मघाती हमले में कम से कम छह नागरिकों की मौत हो गयी है तथा 10 अन्य घायल हुए हैं

याऔंडे। कैमरून के सुदूर उत्तर क्षेत्र जेलेवेद में आत्मघाती हमले में कम से कम छह नागरिकों की मौत हो गयी है तथा 10 अन्य घायल हुए हैं।
स्थानीय अधिकारियों ने इस हमले की पुष्टि की और बताया कि शुक्रवार की देर रात हुए इस हमले में पारंपरिक शासक और उनकी पत्नी की मौत हो गयी।
स्थानीय पत्रकार डैरो मोहम्मद के अनुसार बोको हरम ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा, "आत्मघाती हमलावर ने पारंपरिक शासक, उनकी पत्नी और दोस्तों के समक्ष बम विस्फोट कर दिया। सौभाग्य से कुछ लोग बच गए। इस घटना में हमलावर की भी मौत हो गयी।"
Next Story


