Top
Begin typing your search above and press return to search.

पांच करोड़ की सट्टा-पट्टी के साथ 6 गिरफ्तार

भिलाईनगर ! पुलिस ने वीति रात्रि स्मृतिनगर में एक घर में छापा मारकर लगभग 5 करोड़ की सट्टा पट्टी के साथ 6 आईपीएल क्रिकेट सटोरियों की गिरफ्तारी हुई है।

पांच करोड़ की सट्टा-पट्टी के साथ 6 गिरफ्तार
X

भिलाईनगर ! पुलिस ने वीति रात्रि स्मृतिनगर में एक घर में छापा मारकर लगभग 5 करोड़ की सट्टा पट्टी के साथ 6 आईपीएल क्रिकेट सटोरियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने रात स्मृति नगर में किराये के मकान में संचालित सट्टे के अड्डे में छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया। मौके पर सट्टा-पट्टी समेत इलेक्ट्रानिक सामान, एक एलजी कलर टीवी, सेटऑप बाक्स, रिमोट, 16 नग मोबाइल फोन, 2 नग कैलकुलेटर, कापी पेन व 5 लाख 76 हजार 9 सौ 40 रुपए बरामद किया गया।
आज पुलिस कंट्रोल रूम में डीएसपी क्राइम डीआर पोर्ते ने आईपीएल क्रिकेट सट्टा का खुलासा किया। इस मामले में स्वप्निल शर्मा पिता एसएन शर्मा 34 वर्ष निवासी कुबेर इन्क्लेव रोड जुनवानी, कुंदन सिंह पिता भरत सिंह 29 वर्ष निवासी सरोजनी नगर रिसाली धनोरा, विशाल कुमार उर्फ नंदू पिता ओमप्रकाश सिंधी 30 वर्ष निवासी शांतिनगर दशहरा मैदान सुपेला, कार्तिक पिता नजराज नायडू 28 वर्ष सूर्या रेसीडेंसी सुपेला, अंशुमन पिता विपिन 25 वर्ष शिवकृपा टावर स्मृति नगर सुपेला एवं आशय पिता राजीव खन्ना 22 वर्ष निवासी सूर्या रेसीडेंसी सुपेला को गिरफ्तार किया गया है।
श्री पोर्ते ने बताया कि आईपीएल मैचों में सट्टा चलने की जानकारी पर मुखबीरों को सक्रिय किया गया था। इसी दौरान 11 अप्रैल को दिल्ली डेयरविल्स व पूणे के बीच चल रहे मैच में करोड़ों का सट्टा लगाये जाने की जानकारी पर स्मृति नगर के एक मकान में दबिश दी गई। इस कार्यवाही में 6 आरोपियों को करोड़ों की सट्टा पट्टी मय लिखा पढ़ी के साथ धर दबोचा गया। आरोपियों के खिलाफ स्मृति नगर पुलिस चौकी में धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it