Begin typing your search above and press return to search.
सिंहदेव का जनघोषणा पत्र कार्यक्रम कल गरियाबंद में
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव 31 जूलाई मंगलवार को जनघोषणा पत्र कार्यक्रम के तहत गरियांबद पहुॅच रहें

गरियाबंद। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव 31 जूलाई मंगलवार को जनघोषणा पत्र कार्यक्रम के तहत गरियांबद पहुॅच रहें हैं। सिंहदेव सुबह 10.30 बजे मुख्यालय पहुॅचेंगें और सीधे छात्रों से मिलने जाएॅगें। जिसके बाद वे 11 बजे से एक बजे तक लोक निर्माण विश्राम गृह में अनेक संगठनों से चर्चा करेंगें।
एक बजे सब्जी मण्डी में सब्जी विके्रताओं और आम जनो से मुलाकात करने जाएॅगें और कृषि उपज मण्डी प्रांगण में किसानों के चैपाल कार्यक्रम में पहुॅच किसानों के साथ चर्चा में भाग लेगें। दोपहर 3.30 बजे पुन: विश्राम गृह पहुॅच जिले के पत्रकारों से चर्चा करेंगे। चार बजे संगठन पदाधिकारियों से चर्चा करेंगें। जिसके बाद वे शाम छ: बजे महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगें। सभी कार्यक्रमों में उनके साथ पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल भी उपस्थित रहेंगें।
Next Story


