Top
Begin typing your search above and press return to search.

सिंधू ने सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रचा

 भारत की पी वी सिंधू ने आठवीं सीड जापान की नोजोमी आेकुहारा से विश्व चैंपियनशिप के फाइनल की हार का बदला चुकाते हुए रविवार को कोरिया ओपन सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया

सिंधू ने सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रचा
X

सोल। भारत की पी वी सिंधू ने आठवीं सीड जापान की नोजोमी आेकुहारा से विश्व चैंपियनशिप के फाइनल की हार का बदला चुकाते हुए रविवार को कोरिया ओपन सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

ओलंपिक और विश्व चैपिंयनशिप की रजत पदक विजेता सिंधू ने विश्व चैंपियन ओकुहारा को एक घंटे 24 मिनट तक चली संघर्षपूर्ण फाइनल में 22-20, 11-21,21-18 से हराकर महिला एकल का खिताब जीत लिया।

सिंधु इसके साथ ही कोरिया में खिताब जीतनेवाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है। सिंधु को गत अगस्त में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में ओकुहारा से तीन गेमों के संघर्ष में हार का सामना करना पड़ा था। यहां उन्होंने जीत हासिल कर उस हार का बदला चुका लिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it