Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिलासपुर सिम्स में अत्याधुनिक उपकरण से होगा अब ब्लड टेस्ट

बिलासपुर ! सिम्स में अब ब्लड टेस्ट आसान हो गया सिम्स के बायोकेमिस्ट्री डिपार्टमेंट में अत्याधुनिक वेक्यूटेनर सिस्टम से ब्लड सैंपल लेने की सुविधा शुरू कर दी गई है।

बिलासपुर सिम्स में अत्याधुनिक उपकरण से होगा अब ब्लड टेस्ट
X

बिलासपुर ! सिम्स में अब ब्लड टेस्ट आसान हो गया सिम्स के बायोकेमिस्ट्री डिपार्टमेंट में अत्याधुनिक वेक्यूटेनर सिस्टम से ब्लड सैंपल लेने की सुविधा शुरू कर दी गई है। अब सिम्स में खून जांच के लिए आने वाले मरीजों का निडिल से खून का नमूना लेने पर किसी भी तरह का संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। इस पद्धति से लिये गये ब्लड के सैंपल 18 महीने तक सुरक्षित भी रह सकते हैं। वेक्यूटेनर सिस्टम से ब्लड के सैंपल लेने के अनेक लाभ मिलेंगे। इस सिस्टम में हर तरह के नमूने की जांच की जा सकेगी। इसकी मुख्य विशेषता है कि पहले नस में इंजेक्शन लगाने के लिए कई बार निडिल लगाया जाता था, लेकिन इसमें ऐसा नहीं होगा निडिल इंजेक्ट करने के बाद यह खुद ही ब्लड को ट्यूब में भरने लगेगा। जितनी ब्लड की जरुरत रहेगी एक बार में उतना ही ब्लड निकलेगा। बार-बार सिरिंज लगाके ब्लड निकालने की जरुरत नहीं पड़ेगी। वेक्यूटेनर में एक विशेष तरह का कैप लगाया गया है जो संक्रमण व कीटाणुओं को ब्लड में जाने से रोक देगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it