Top
Begin typing your search above and press return to search.

सिम्स के बाहर प्रसव, स्टाफ ने बेहोश नवजात की बचाई जान

बिलासपुर ! सिम्स के बाहर प्रसव से तड़पती महिला ने आज शाम एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद बच्चा मूर्छित हो गया। तब बच्चे की पीठ को रैप किया गया व उसे मुंह से सांस दी गई।

सिम्स के बाहर प्रसव, स्टाफ ने बेहोश नवजात की बचाई जान
X

पहले भी अस्पताल परिसर में डिलीवरी की हो चुकी घटना
बिलासपुर ! सिम्स के बाहर प्रसव से तड़पती महिला ने आज शाम एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद बच्चा मूर्छित हो गया। तब बच्चे की पीठ को रैप किया गया व उसे मुंह से सांस दी गई। तब कहीं जाकर 10 मिनट बाद नवजात को होश आया। नवजात को सिम्स के आईसीयू वार्ड में रखा गया है। वहीं महिला को प्रसूति वार्ड मेंं भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
सिम्स में आज शाम खोंगसरा मोहली निवासी महिला ब्रिज कुवर को प्रसव पीड़ होने पर सिम्स लाया गया जैसे ही अस्पताल के मुख्य द्वार से दंपति अंदर जा रहे थे तभी महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई जिसिसे परिसर में ही उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया। जन्म के बाद बच्चा मूर्छित हो गया। स्टाफ कर्मियों ने बच्चे की पीठ पर हाथ से मालिश की व नवजात के मुंह में फूंका 10 मिनट तक बच्चा होश में नहीं था उसके बाद होश में आया। तत्पश्चात सिम्स के स्टाफ ने महिला को प्रस्तुति वार्ड में भर्ती किया व बच्चे की हालत को देखते हुए उसे आईसीसीयू में भर्ती किया गया। नवजात की हालत सामान्य बताई जा रही है।
ज्ञात हो कि सिम्स व जिला अस्पताल में पूर्व में भी अस्पताल परिसर में ही कई महिलाएं की प्रसव पीड़ा तेज होने पर डिलीवरी हो चुकी है और हर बार अस्पताल प्रबंधन व स्टाफ कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे जिनके द्वारा समय पर कभी मदद नहीं की जाती है। जिससे कई डिलीवरी परिसर व मुख्य द्वार पर हो चुकी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it