Top
Begin typing your search above and press return to search.

सिमगा : सर्विस रोड बनाये जाने की मांग 

रायपुर-बिलासपुर एनएच-130  रोड से  लिमतरा-भाटापारा-बलौदाबाजार एनएच-10 रोड पर संजारी-नवागांव के पास एप्रोच सर्विस रोड बनाये जाने के मांग

सिमगा : सर्विस रोड बनाये जाने की मांग 
X

सिमगा। रायपुर-बिलासपुर एनएच-130 रोड से लिमतरा-भाटापारा-बलौदाबाजार एनएच-10 रोड पर संजारी-नवागांव के पास एप्रोच सर्विस रोड बनाये जाने के मांग को लेकर छत्तीसगढिया क्रांति सेना के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बिलासपुर कार्यालय में प्रोजेक्ट डायरेक्टर नरेन्द्र तोमर से मुलाकात कर इस रोड को बनाने की मांग की।

नरेन्द्र सिंह तोमर ने स्वीकार किया कि जहां जहां बसावट को बाय-पास कर रोड बाहर किया गया वहां सर्विस रोड का निर्माण किया गया है ।परन्तु यहां पर यह निर्माण नही किया गया है । जो एक गंभीर चूक है ।

शुरू में जब इस रोड का डी पी आर बना और उसका प्रकाशन किया गया तब यदि इस बात को ध्यान में लाया गया होता तो उसी समय इस भूल को सुधार लिया गया होता ।

आज यदि यह एप्रोच / सर्विस रोड नही बनता है तो बलौदाबाजार भाटापारा मुगेली से आने वाली गाडियों को लिमतरा होकर अनावश्यक 2 किलोमीटर जाना होगा।

बिलासपुर की तरफ से आने गाडियों को जिन्हे भाटापारा - बलौदा की ओर जाना है इन सभी गाडियों को 1. 5 0 किलोमीटर आगे जा कर फिर वापस आना होगा। इस प्रकार 3 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी हर बार तय करनी होगी । प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने शीघ्र ही इस गलती को सुधारने प्रपोजल बनाकर स्वीकृति हेतु भेजने की बात कही ।

साथ ही उन्होंने इसे प्रस्ताव को शीघ्र सस्वीकृति दिलाने के लिए स्वयं सभी पहल कर एप्रोच रोड बनाने का आश्वासन दिया ।

इस अवसर पर छत्तीसगढिया क्रांति सेना के प्रदेश सचिव चन्द्रकांत यदु जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सेन जिला संयोजक सुरेंद्र यदु लिमतरा सरपंच प्रतिनिधि हेमसिंग चौहान हितेंद्र दीपक , गोस्वामी आसपास के सरपंच जनपद सदस्य व अन्य संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it