युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
सिलवानी ! सिलवानी तहसील के ग्राम देवरी हतनापुर की एक दलित युवती को पहले भाई-बहन का रिश्ता बनाकर बाद में युवती को झूठ बोलकर अपने घर ले जाकर कई माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्

सिलवानी ! सिलवानी तहसील के ग्राम देवरी हतनापुर की एक दलित युवती को पहले भाई-बहन का रिश्ता बनाकर बाद में युवती को झूठ बोलकर अपने घर ले जाकर कई माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया।
मामला सिलवानी तहसील के ग्राम देवरी हतनापुर की रमेश अहिरवार की पुत्री मुस्कान (परिवर्तित नाम) का है। अप्रैल 2016 से पीडि़त युवती मंडीदीप की नाहर धागा फैक्ट्री में काम करती थी और वहां उसकी दोस्ती विदिशा जिले के हसनपुर गांव के रामबाबू से हो गई। और आरोपी ने पहले युवती से भाई बहिन का रिश्ता बनाया और फिर युवती से झूठ बोलकर भोपाल बुलाया और उसे अपने गांव हसनपुर ले गया। वहां डरा धमका कर उससे के साथ अवैध संबंध बनाये और आधार कार्ड के आधार पर गंजबासौदा में बहला फुसलाकर शादी कर ली। जबकि जब पीडि़त युवती की उम्र अंकसूची के अनुसार 17 साल 8 माह थी।
पीडि़त युवती किसी तरह बचकर अपने ग्राम देवरी हतनापुर आगई। युवती को आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी, डराने धमकाने के कारण युवती ने उक्त घटना की जानकारी परिजनों को नही दी। शुक्रवार को आरोपी अपने एक साथी के साथ ग्राम देवरी हतनापुर पहुंचा और युवती को लाने लगा तो परिजनों ने 100 डायल पर पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवको को गिरफ्तार किया। तथा फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया।
थाना सिलवानी प्रभारी आरडी शर्मा ने बताया कि पीडि़त युवती की रिपोर्ट पर भादवि की 363, 376 एवं पास्को एक्ट के मामला दर्ज कर आरोपी रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया।


