Top
Begin typing your search above and press return to search.

सिद्धू ने कांग्रेस को कौशल्या और BJP को  कैकेयी बताया

 नवजोत सिंह सिद्धू वैसे तो कांग्रेस में रविवार को ही शामिल हो गए थे, लेकिन आज उन्‍हें औपचारिक सदस्यता दिलाई गई। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं पैदायशी कांग्रेसी हूं।

सिद्धू ने कांग्रेस को कौशल्या और BJP को  कैकेयी बताया
X

नई दिल्ली। नवजोत सिंह सिद्धू वैसे तो कांग्रेस में रविवार को ही शामिल हो गए थे, लेकिन आज उन्‍हें औपचारिक सदस्‍यता दिलाई गई। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्‍होंने कहा कि मैं पैदायशी कांग्रेसी हूं और यह मेरी घर वापसी है।

सिद्धू ने कहा कि मेरे पिता ने 40 साल कांग्रेस की सेवा की. मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहेंगे। इस दौरान सिद्धू ने कांग्रेस को कौशल्या तो बीजेपी को कैकेयी बताया। सिद्धू ने कहा कि ये मेरी निजी लड़ाई नहीं है। पंजाब के स्वाभिमान की लड़ाई है।

बीजेपी और अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की साख धूल में मिलाकर रख दी गई है. अकाली दल और बीजेपी ने पंजाब को लूटा है.. सिद्धू ने कहा कि पार्टियां अच्छी या बुरी नहीं होतीं। उन्हें चलाने वाले अच्छे या बुरे होते हैं। अकाली दल कभी पवित्र जमात था, आज एक जायदाद बन गया है।

पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर तंज पर कसते हुए सिद्धू ने कहा कि भाग बादल भाग, जनता आती है. बादल को कुर्सी खाली करनी होगी...उन्होंने कहा कि ड्रग्स आज पंजाब की सच्चाई बन गई है...आज पंजाब की स्थिति ये है कि इसकी दुर्गति पर फिल्में बन रही हैं वहीं कैप्टन अमरिंदर के साथ मनमुटाव पर सिद्धू ने कहा कि जब लालू और नीतीश एक हो सकते हैं तो हम क्यों नहीं। सबकुछ संभव है। जो कांग्रेस हाईकमान कहेगा, वो करूंगा।

बीजेपी पर उन्होंने कहा कि मेरा बीजेपी से कोई मनमुटाव नहीं है। मैं बीजेपी में रहकर बादल के खिलाफ लड़ा. बीजेपी ने अकाली दल के साथ गठबंधन चुना, मैंने पंजाब को चुना वहीं पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने सिद्धू को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दल बदलुओं को जनता हिसाब करेगी. सिद्धू दल बदलु नेता हैं। जनता सौदे करने वालों की हकीकत जानती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it