Top
Begin typing your search above and press return to search.

सिद्दारामैया सरकार में रिश्वत दिये कोई काम नहीं होता : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक की सिद्दारामैया सरकार को भ्रष्ट करार देते हुए आज राज्य के किसानों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देने की अपील की ताकि राज्य को सुनहरे भविष्य की ओर ले जाया स

सिद्दारामैया सरकार में रिश्वत दिये कोई काम नहीं होता : मोदी
X

दावणगेरे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक की सिद्दारामैया सरकार को भ्रष्ट करार देते हुए आज राज्य के किसानों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देने की अपील की ताकि राज्य को सुनहरे भविष्य की ओर ले जाया सके।

मोदी ने कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी एस येद्दयुरप्पा के 75 वें जन्म दिन पर आयोजित विशाल किसान रैली को संबोधित करते हुए सिद्दारामैया सरकार को “सीधा रुपैया” निरुपित किया और कहा कि इस सरकार में बिना रिश्वत दिये कोई काम नहीं होता है।

प्रधानमंत्री ने कहा,“ राज्य के लोग सरकार से बुरी तरह परेशान और हताश हैं।मेरे पिछले दौरे के वक्त लोगों ने मुझे अपनी दुश्वारियों से अवगत कराया था।देश में अनेक राज्यों में कांग्रेस सरकारें सत्ता से बेदखल कर दी गयी हैं और अब समय आ गया है कि कर्नाटक के लोग इस पार्टी को यहां से उखाड़ फेंके।
भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी इस सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।

मोदी ने आरोप लगाया कि सिद्दारामैया सरकार केन्द्र से विभिन्न योजनाओं के लिए मिले धन का उपयोग नहीं करती है।स्वास्थ्य, कृषि, स्वच्छ भारत, शिक्षा और स्मार्ट सिटी मिशन जैसी योजनाओं के लिए दिये गये धन का इस्तेमाल नहीं किया गया।उन्होंने कहा, “ कांग्रेस सरकार यहां धन का उपयोग लोगों को परेशान करने में करती है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it