Top
Begin typing your search above and press return to search.

मप्र में संक्रमित क्षेत्रों को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी दुकानें

कोरोना वायरस को रोकने के लिए उठाए गए एहतियाती कदमों के बीच आज रविवार से मध्य प्रदेश के उन ग्रामीण इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की भी दुकानें खुलने लगेंगी जो संक्रमित क्षेत्र में नहीं आता है।

मप्र में संक्रमित क्षेत्रों को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी दुकानें
X

भोपाल | कोरोना वायरस को रोकने के लिए उठाए गए एहतियाती कदमों के बीच आज रविवार से मध्य प्रदेश के उन ग्रामीण इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की भी दुकानें खुलने लगेंगी जो संक्रमित क्षेत्र में नहीं आता है। वहीं सभी जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण इलाकों के लिए राहत देने वाला बड़ा निर्णय लेते हुए बताया है कि सभी सुरक्षात्मक उपायों एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए रविवार से प्रदेश के संक्रमित क्षेत्रों को छोड़कर सभी गांवों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जा सकेंगी।

यदि कोई गांव कंटेनमेंट एरिया में है, तो वहां दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में संक्रमित क्षेत्रों को छोड़कर मोहल्लों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जा सकती हैं। शहरों में मुख्य बाजार, मल, सिनेमाघर, जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून आदि को खोलने की अनुमति नहीं होगी।

चौहान ने बताया कि इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार, खरगोन जिले और संक्रमित क्षेत्रो में कोई भी दुकान खोलने की अनुमति नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को प्रभावी ढंग से निपटाने के लिए प्रत्येक जिले में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन किया गया है। यह ग्रुप अपने जिले की परिस्थितियों को देखते हुए दुकानों को खोलने या न खोलने का फैसला कर सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it