प्रतापगढ़ में तांत्रिक की हत्या करने वाला शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के फत्तनपुर क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में तांत्रिक लालता प्रसाद शर्मा की हत्या करने वाला 25 हजार रुपये का इनामी शूटर मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के फत्तनपुर क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में तांत्रिक लालता प्रसाद शर्मा की हत्या करने वाला 25 हजार रुपये का इनामी शूटर मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया पूरे खरसराय सुबसा निवासी 46 वर्षीय लालता प्रसाद शर्मा को एक सितम्बर को एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया था। उस युवक ने अपने साथियों के साथ श्री शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनका शव नायराणपुर कला गांव के पास खेत पर पडा मिला था।
उन्होंने बताया कि श्री शर्मा की हत्या में कई बदमाश शामिल है। एक पचीस हजार रुपये के इनामिया शूटर गुफरान को मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है । इस के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।


