Top
Begin typing your search above and press return to search.

शिवराज ने करुणाधाम आश्रम में दर्शन किए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह यहां करुणाधाम आश्रम में दर्शन किए।

शिवराज ने करुणाधाम आश्रम में दर्शन किए
X

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह यहां करुणाधाम आश्रम में दर्शन किए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन के चलते 84 दिन बाद मंदिर और धर्मस्थल खुलने पर आज श्री चौहान आश्रम गए। आश्रम में श्री चौहान ने माता रानी और गणपति भगवान के दर्शन किए और प्रार्थना की कि वे नागरिकों की इस विपदा से रक्षा करें। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अन्य श्रद्धालुओं ने भी आश्रम में प्रार्थना की।

राजधानी भोपाल में आज केंटेनमेंट क्षेत्र के अलावा मंदिर और धार्मिकस्थल खोल दिए गए हैं। लेकिन धर्मावलंबियों और दर्शनार्थियों के लिए विधिवत गाइडलाइन जारी की गयी हैं। इनका पालन करते हुए दर्शन इत्यादि किए जा सकेंगे और संबंधित धार्मिक स्थल प्रबंधन को भी गाइड लाइन का पालन कराने के लिए कहा गया है।

इनमें मुख्य रूप से मॉस्क पहनना, दो गज की दूरी बरकरार रखना और अन्य गाइड लाइन शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it