Begin typing your search above and press return to search.
कड़कड़ाती ठंड में शिवराज भोपाल के रैन बसेरों में पहुंचे
मध्यप्रदेश में इन दिनों पड़ रही भीषण सर्दी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल स्थित रैनबसेरों में पहुंच कर वहां इंतजामों का जायजा लिया

भोपाल । मध्यप्रदेश में इन दिनों पड़ रही भीषण सर्दी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल स्थित रैनबसेरों में पहुंच कर वहां इंतजामों का जायजा लिया।
चौहान कल देर रात भोपाल के रैनबसेरों में पहुंचे और वहां लोगों से व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की।
उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया कि विपक्ष की नजर गरीब कल्याण की योजनाओं और व्यवस्थाओं पर है। जहां भी चूक होगी उसकी आवाज उठाने के साथ जरुरत पड़ने पर विपक्ष संघर्ष भी करेगा।
मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद से श्री चौहान लगातार सक्रिय हैं। वे लगातार अपने ट्वीट के माध्यम से इस बारे में संकेत भी दे रहे हैं।
Next Story


