Begin typing your search above and press return to search.
शिवराज को भरोसा, सत्य और न्याय की जीत होगी
श्री चौहान ने यहां मीडिया के सवालों के जवाब में यह बात कही।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के घटनाक्रमों से संबंधित मामलों की उच्चतम न्यायालय में चल रही सुनवायी के बीच आज कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सत्य और न्याय की जीत होगी।
श्री चौहान ने यहां मीडिया के सवालों के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा कमलनाथ सरकार अल्पमत में है और इसलिए वह फ्लोर टेस्ट से बच रही है। एक सवाल के जवाब में श्री चौहान ने कहा कि राज्य की कमलनाथ सरकार किसी न किसी तरह से समय खींचना चाह रही है, ताकि वे और ट्रांसफर कर सकें।
राज्य में चल रहे सियासी घटनाक्रमों के बीच भाजपा विधायक भोपाल लगभग 45 किलोमीटर दूर सीहोर के पास एक होटल में रुके हुए हैं। श्री चौहान भी अधिकांश समय इन विधायकों के साथ बिता रहे हैं।
Next Story


