Begin typing your search above and press return to search.
शिवराज ने किया मोदी का आभार व्यक्त
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के अंतर्गत पेंशन रिवीजन को मंजूरी देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

भोपाल, 24 दिसंबर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के अंतर्गत पेंशन रिवीजन को मंजूरी देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
श्री चौहान ने आज अपने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्व सैन्यकर्मियों के लिए ओआरओपी अंतर्गत पेंशन रिवीजन को मंजूरी देकर राष्ट्रसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सैन्यकर्मियों व उनके परिवारों हेतु इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से अभिनंदन है।
Next Story


