Top
Begin typing your search above and press return to search.

बाढ़ को लेकर नरेंद्र मोदी से बात की शिवराज ने

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, रायसेन, सीहोर और अन्य जिलों में बाढ़ की स्थिति के बीच 411 गांव प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ को लेकर नरेंद्र मोदी से बात की शिवराज ने
X

भोपाल । मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, रायसेन, सीहोर और अन्य जिलों में बाढ़ की स्थिति के बीच 411 गांव प्रभावित हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य में सेना की मदद ली जा रही है और अब तक लगभग 8000 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्य की बाढ़ की स्थिति के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी फोन पर जानकारी दी।

इसके पहले एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम देर रात भी होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन, बालाघाट और अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य में लगे रहे।

राज्य के मध्य, दक्षिण और पूर्वी क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुयी है। नर्मदा और अन्य नदियां लगातार खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। तटीय गांवों और कस्बों में बाढ़ का पानी आने के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

सेना के हेलीकॉप्टर और सेना के जवानाें को भी राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है। कम से कम नौ जिलों में बाढ़ की स्थिति ज्यादा चिंताजनक है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it