Begin typing your search above and press return to search.
शिवराज ने छतरपुर जिले के निवासियों की दुर्घटना में मृत्यु पर दुख व्यक्त किया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तरप्रदेश के मथुरा क्षेत्र में छतरपुर जिले के छह निवासियों की हादसे में मृत्यु पर दुख व्यक्त किया

भाेपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तरप्रदेश के मथुरा क्षेत्र में छतरपुर जिले के छह निवासियों की हादसे में मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।
चौहान ने अपने संदेश में कहा कि मथुरा से दुखद समाचार मिला है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के छह निवासियों की मृत्यु की सूचना है। इनमें एक महिला और उसकी दो पुत्रियां तथा तीन अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मथुरा से एक हृदय विदारक घटना का समाचार मिला। प्रदेश के चार श्रमिकों की मृत्यु हो गई है और दो श्रमिक घायल हुए हैं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 5, 2020
मैंने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर उनके पार्थिव देहों को प्रदेश लाने का प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
चौहान ने कहा कि प्रभावित परिवारों को संबल योजना के तहत सहायता मुहैया करायी जाएगी।
Next Story


