Top
Begin typing your search above and press return to search.

शिवपुरी में ग्रामीणों ने की विधायक के खिलाफ जम कर नारेबाजी की

 मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अनुविभागीय मुख्यालय पोहरी के विधायक के एक गैरजिम्मेदाराना बयान के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने जम कर नारेबाजी की।

शिवपुरी में ग्रामीणों ने की विधायक के खिलाफ जम कर नारेबाजी की
X

शिवपुरी । मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अनुविभागीय मुख्यालय पोहरी के विधायक के एक गैरजिम्मेदाराना बयान के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने जम कर नारेबाजी की।

पोहरी से भारतीय जनता पार्टी विधायक प्रहलाद भारती कल रात गणेश उत्सव के दौरान आयोजित कवि सम्मेलन में भाग लेने आए थे। इसी दौरान कार्यक्रम से कुछ दूर स्थित एक गांव रंधीर में कई दिनों से बिजली नहीं होने के कारण अंधेरे में रात को एक ग्रामीण को सांप के काटने की खबर आई।

ग्रामीणों ने विधायक श्री भारती को इस बारे में जानकारी देते हुए बिजली व्यवस्था की शिकायत की। इस पर विधायक श्री भारती ने लापरवाही भरे अंदाज में कहा कि सांप ने काट लिया तो इसमें क्या हो गया। श्री भारती के इस बयान का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विधायक के बयान से आक्रोशित ग्रामीणों ने वहीं उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नारेबाजी कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it