Top
Begin typing your search above and press return to search.

शर्लिन चोपड़ा ने अपने रैप सॉन्ग के लॉन्च के मौके पर ,फैंस का किया शुक्रिया अदा

शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में अपना रैप सॉन्ग 'ये करते हैं जज' रिलीज किया और इसके लॉन्च के मौके पर उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया,

शर्लिन चोपड़ा ने अपने रैप सॉन्ग के लॉन्च के मौके पर ,फैंस का किया शुक्रिया अदा
X

मुंबई, शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में अपना रैप सॉन्ग 'ये करते हैं जज' रिलीज किया और इसके लॉन्च के मौके पर उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया, जो उन्हें 'शेरनी' कहते हैं। गाने के जरिए एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अब तक के अपने सफर के बारे में बताया है। अपने सॉन्ग लॉन्च के मौके पर उन्होंने एक्सक्लूसिव तौर पर इसके बारे में बात की और कहा, मेरा रैप सॉन्ग 'ये करते हैं जज' इंडस्ट्री में मेरी अपनी यात्रा है। आज मैं जो कुछ भी हूं अपनी यात्रा की वजह से हूं। पहले मैं डरती थी, दूसरों की राय सोचती थी लेकिन आज मेरे चाहने वाले और शुभचिंतक मुझे शेरनी कहते हैं। आज मैं बिना किसी डर के हर बात पर अपनी राय देती हूं और ये हिम्मत मुझे अपने सफर से मिली है।

उन्होंने आगे कहा, मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने मेरे साथ बुरा व्यवहार किया, जिन्होंने मुझे परेशान किया। उन्हीं की वजह से मैं अपने सफर में यहां तक आई हूं और आज यहां तक पहुंची हूं।

गाने को उनके फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, अगर गाने में वास्तविकता नहीं होती, तो कोई भी इससे जुड़ नहीं पाता। लोग इससे जुड़ रहे हैं क्योंकि आज की दुनिया में हर किसी को जज किया जाता है। हमें हमारे कपड़ों, हमारे पैसे, हमारे धर्म और हमारी जाति से जज किया जाता हैं।

अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए शर्लिन ने कहा, मैं आज बहुत खुश हूं क्योंकि मेरे पास फैंस का सपोर्ट है, जो मेरे काम से प्यार करते हैं और जो मुझसे अक्सर नए गाने रिलीज करने के लिए कहते हैं। इसलिए मैं अपने फैंस से वादा करती हूं कि मैं जुलाई-अगस्त तक एक और गाने के साथ वापस आऊंगी। अगला गाना इससे ज्यादा धमालदार होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it