Top
Begin typing your search above and press return to search.

हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

देश के शेयर बाजारों में आज  तेजी रही

हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार
X

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में आज तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 142.09 अंकों की तेजी के साथ 35,898.35 पर और निफ्टी 54.40 अंकों की तेजी के साथ 10,789.85 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 80.74 अंकों की तेजी के साथ 35,837.00 पर खुला और 142.09 अंकों या 0.40 फीसदी तेजी के साथ 35,898.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,983.07 के ऊपरी स्तर और 35,707.29 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी रही। टाटा मोटर्स (2.94 फीसदी), वेदांत (2.78 फीसदी), ओएनजीसी (2.05 फीसदी), बजाज फाइनेंस (2.01 फीसदी) और सन फार्मा (1.79 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - यस बैंक (1.33 फीसदी), इंफोसिस (0.91 फीसदी), मारुति (0.76 फीसदी), कोल इंडिया (0.74 फीसदी) और इंडसइंड बैंक (0.62 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 123.41 अंकों की तेजी के साथ 14,115.65 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 141.77 अंकों की तेजी के साथ 13,414.17 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.65 अंकों की तेजी के साथ 10,744.10 पर खुला और 54.40 अंकों या 0.51 फीसदी तेजी के साथ 10,789.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,808.85 के ऊपरी और 10,721.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.14 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.02 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.96 फीसदी), वित्त (0.86 फीसदी) और ऊर्जा (0.84 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में सूचना प्रौद्योगिकी (0.32 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.21 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,570 शेयरों में तेजी और 983 में गिरावट रही, जबकि 146 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it