Top
Begin typing your search above and press return to search.

इटैलियन खाना बनाना सीख रहे शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान इन दिनों इटैलियन खाना बनाना सीख रहे हैं।

इटैलियन खाना बनाना सीख रहे शाहरुख खान
X

मुंबई । बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान इन दिनों इटैलियन खाना बनाना सीख रहे हैं।

शाहरुख खान ने फिलहाल फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है। वह घर पर फैमिली और बच्चों संग ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रहे है। शाहरूख ने पिछले दिनों अमेरिकन होस्ट डेविड लेटरमैन के शो के लिए शूट किया है। शो का एक नया वीडियो शेयर किया गया है जिसमें शाहरुख खान ने बताया कि वे बच्चों के लिए सुबह पास्ता बनाते हैं।

वीडियो में शाहरुख खान ने अपनी फैमिली लाइफ से जुड़ी जानकारी साझा की है। शाहरूख ने कहा कि वह बच्चों के साथ बहुत सारा समय बिता रहे है। वह इटैलियन खाना बनाना सीख रहे है तथा बच्चों के लिए पास्ता बनाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को रोजाना सुबह 2-3 बजे खाना चाहिए होता है और तब वह उन्हें पास्ता बनाकर खिलाते है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it