Begin typing your search above and press return to search.
शाहजहांपुर: युवक की हत्या के मामले में खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के पुवांया क्षेत्र में गत 20 मई को हुई युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आज मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के पुवांया क्षेत्र में गत 20 मई को हुई युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आज मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक एस चनप्पा ने आज यहां बताया कि पुवांया क्षेत्र में गत 20 मई को एक अज्ञात शव मिला था। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच के दौरान पता चला कि अवैध सम्बन्धों के कारण ही सुनियोजित तरीके से युवक की हत्या की गई थी।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस ने एक सूचना के आधार सुबह मृतक की पत्नी किरण देवी, उसके प्रेमी बुधपाल एवं कल्लू को ख़ुशी कोल्ड स्टोर के पास से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों ने अपने गुनाह को कबूल लिये। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
Next Story


