Top
Begin typing your search above and press return to search.

मासूम बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न गंभीर चिंता का विषय: हेमा

 बालीवुड स्टार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमामालिनी ने अाज कहा कि मासूम बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न समेत अन्य अापराधिक वारदातें गंभीर चिंता का विषय है।

मासूम बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न गंभीर चिंता का विषय: हेमा
X

मथुरा। बालीवुड स्टार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमामालिनी ने अाज कहा कि मासूम बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न समेत अन्य अापराधिक वारदातें गंभीर चिंता का विषय है। इन घटनाओं से विश्व बिरादरी में देश की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

स्थानीय भगत सिंह पार्क में ‘स्कूल चलो’ अभियान को हरी झंडी दिखाने के बाद मथुरा की सांसद ने कहा कि बच्चों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले बेहद संगीन है और इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाये, कम है । उन्होने कहा कि इस तरह की जघन्य वारदातों पर लगाम कसने के लिये जल्द कडे कदम उठाने होंगे।

उन्होने कहा “ हमारी सरकार इस तरह के अपराधों की रोकथाम के लिये कटिबद्ध है। समाज को कलंकित करने वाले लोगों के खिलाफ कड़े कानून बनाने की जरूरत है। बच्चों और उनके अभिभावकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है और सरकार यह जिम्मेदारी उठाने को तैयार है। अभिभावकों को चाहिये कि किसी भी समारोह में अपने बच्चों के आसपास रहें और उनका ख्याल रखें। ”

बालीवुड अभिनेत्री पिछले दो दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। कल वृंदावन स्थित अपने नये घर में उन्होने पति और बालीवुड सुपर स्टार धर्मेन्द्र के साथ गृहप्रवेश की पूजा की थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it