Begin typing your search above and press return to search.
अफगानिस्तान में सात आतंकवादी ढेर
अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत समंगन की राजधानी अयबक के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के गुप्त ठिकानों पर अभियान चला कर कम से कम सात आतंकवादियों को मार गिराया

काबुल । अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत समंगन की राजधानी अयबक के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के गुप्त ठिकानों पर अभियान चला कर कम से कम सात आतंकवादियों को मार गिराया है।
प्रांतीय पुलिस के अधिकारी मोहम्मद हुसैन तहिरी ने रविवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को अयबक के बाहरी क्षेत्र में स्थित रबतक इलाके में तालिबानी आतंकवादियों के गुप्त ठिकानों पर अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने अभी तक सात आतंकवादियों को मार गिराया है जबकि 11 आतंकवादी घायल हुए हैं।
इस दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की 22 मोटरसाइकिलों को नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों का अभियान अभी भी जारी है।
तालिबानी आतंकवादियों ने इस बारे में अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
Next Story


