Top
Begin typing your search above and press return to search.

शेयर बाजारों में मामूली बढ़त, सेंसेक्स 34 अंक ऊपर

 देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही

शेयर बाजारों में मामूली बढ़त, सेंसेक्स 34 अंक ऊपर
X

मुंबई । देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 34.07 अंकों की तेजी के साथ 36,616.81 पर और निफ्टी 22.10 अंकों की तेजी के साथ 10,934.35 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.7 अंकों की गिरावट के साथ 36,573.04 पर खुला और 34.07 अंकों या 0.09 फीसदी तेजी के साथ 36,616.81 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,727.83 के ऊपरी स्तर और 36,495.83 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी रही। हीरो मोटोकॉर्प (2.66 फीसदी), बजाज-ऑटो (2.51 फीसदी), इंडसइंड बैंक (2.38 फीसदी), मारुति (1.84 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.40 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टाटा मोटर्स (2.63 फीसदी), कोल इंडिया (2.48 फीसदी), ओएनजीसी (2.46 फीसदी), टाटा स्टील (2.32 फीसदी) और यस बैंक (2.28 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 79.11 अंकों की गिरावट के साथ 14,442.29 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 126.05 अंकों की गिरावट के साथ 13,661.71 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.6 अंकों की गिरावट के साथ 10,908.65 पर खुला और 22.10 अंकों या 0.20 फीसदी तेजी के साथ 10,934.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,956.70 के ऊपरी और 10,886.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 5 सेक्टरों में तेजी रही, जिसमें उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.18 फीसदी), वाहन (0.88 फीसदी), उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.58 फीसदी), बैंकिंग (0.28 फीसदी) और वित्त (0.12 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - रियल्टी (2.14 फीसदी), बिजली (1.03 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.00 फीसदी), औद्योगिक (0.95 फीसदी) और दूरसंचार (0.81 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 826 शेयरों में तेजी और 1,741 में गिरावट रही, जबकि 142 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it